logo

अब 10 से उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए दौड़ होगी, पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर अब दौड़ नहीं होगी

NEWS054.jpg

रांची 

उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में 1 लाख 31 हज़ार 17 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसकी जानकारी एडीजी आरके मल्लिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। बताया कि  10 सितंबर से उत्पाद सिपाहियों की बहाली भी शुरू हो जायेगी। मल्लिक ने बताया कि उत्पाद सिपाही के लिए  5 लाख 13 हज़ार आवेदन आये। 4 लाख तक के रोल नंबर वाले की दौड़ हो चुकी है। जिसमें एक लाख 87 हज़ार 704 लोगों ने दौड़ में हिस्सा लिया है। इसमें 1 लाख 31 हज़ार 17 लोग सफल हुए है। कहा कि 1 लाख 13 हज़ार की दौड़ बची हुई है। 

मल्लिक ने बताया कि प्रतिदिन 3 हज़ार लोगों को दौड़ में शामिल किया जायेगा। जिनकी दौड़ 3 सितंबर को होनी थी उनको 10 और 11 को दौड़ाया जाएगा।  जिनकी दौड़ 4 को थी वह 12 और 13 को दौड़ में हिस्सा लेंगे। मल्लिक ने आगे कहा कि पलामू के चियांकी में जो दौड़ हो रही थी अब वहां नहीं होगी। पलामू के जो लोग बचे हैं शेष 6 केंद्रों में 19 और 20 को बहाली होंगे। 
इसके लिए अभ्यर्थी अपना फ्रेश एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कहा कि अब सुबह 9 बजे के बाद दौड़ नहीं होगी। किसी अभ्यर्थी को मेडिकल समस्या है तो वह चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन और बीपी नापने का यंत्र अब सेंटर पर उपलब्ध होंगे। 


 

Tags - race appointment excise constable  Jharkhand News News Jharkhand